{"_id":"bb2ff799b6aeb1935f650c0b9aada55e","slug":"poor-people-are-raging-on-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया रोड निर्माण पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया रोड निर्माण पर भड़के लोग
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
Updated Tue, 19 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सेमरियां अंतर्गत तल्ला गांव के ग्रामीण मंगलवार को घटिया सीसी रोड निर्माण पर भड़क गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ब्लाक क्षेत्र में बनाई गई सभी सीसी रोडों की डीएम से जांच की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पौनी, वैनी, दूबेपुर, बेउआं, करही, तेनुआ, सिकरवार और नरउज गांवों में बनी सीसी रोड में जगह-जगह दरार पड़ गई है और गिट्टी उखड़ने लगी है।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों राजाराम और शंकर का कहना है कि रोड निर्माण होने के एक माह के भीतर ही जगह-जगह दरार पड़ गई है और गिट्टी भी उखड़ने लगी है।
कहा कि शुरुआती दौर में भी घटिया निर्माण पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था, विभाग के लोगों की ओर से सही निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया गया, बावजूद इसके मानकों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
रामलोचन और शकुंतला देवी ने कहा कि करीब पांच लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण तल्ला गांव में कराया गया है। रोड में दरारें पड़ गई हैं और जगह-जगह उखड़ने लगी है।
गीता और सुनील ने कहा कि समूचे नगवां क्षेत्र में बनी सीसी रोड का यहीं हाल है। अगर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
मीरा और गुंजा ने कहा कि नगवां बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति जांच के लिए आए थे, वह गाड़ी से नीचे उतरे ही नहीं और बगैर कुछ देखे ही बैरंग वापस लौट गए।
इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जांच के नाम पर लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। दादे, रेशमी, परमसुंदरी, मुन्ना, कौशिल्या, जयंती देवी ने भी नगवां क्षेत्र में बनाई गई सीसी रोड की डीएम से जांच कराए जाने की मांग की है।