फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pollution office performance

प्रदूषण कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Wed, 03 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pollution office performance
जिले में प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर में स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले को प्रदूषण मुक्त करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि जायज मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन



युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने निजी कंपनियों को प्रदूषण फैलाने की खुली छूट दे दी है। प्रदूषण अधिकारी एनजीटी रिपोर्ट के बाद भी प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। राष्ट्रीय सचिव श्रीनिवासन ने कहा कि प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदूषण से लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारी हो रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन मौन धारण किया हुआ है, इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सिंचाई डाक बंगले में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई। इसके पूर्व हिंदुआरी में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। इस मौके पर राजेश द्विवेदी, अजीत, निखिल, पंकज, मिश्रा, रवि शुक्ला, नीरज, उषा चौबे, बृजेश, मनोनित सिंह मौजूद रहे। संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed