{"_id":"634460781660a8551d038283","slug":"poll-of-corruption-open-in-investigation-no-action-taken-sonbhadra-news-vns678419350","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुली भ्रष्टाचार की पोल, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुली भ्रष्टाचार की पोल, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील क्षेत्र के चोरबंधवा नाले से शिवडामर तक करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। डीएमएफ मद से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसकी पुष्टि एसडीएम की जांच में हुई है। सदर एसडीएम ने खान अधिकारी को रिपोर्ट भी सौंप दी है लेकिन कई माह बीतने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है।
तहसील प्रशासन की मानें तो डीएमएफ मद से लगभग 1.20 करोड़ की लागत से चोरबंधवा नाला से शिवडामर तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अभी तक करीब 90 लाख रुपये कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को अवमुक्त किया जा चुका है। कुछ माह पूर्व डीएम ने सदर एसडीएम रहे राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने इसकी जांच की थी।
एसडीएम ने टीम के साथ मौके पर जाकर कार्यों की जांच की तो अनियमितता मिली। सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी कर गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था। अन्य खामियां भी मिलीं। मई में ही एसडीएम ने जांच रिपोर्ट ज्येष्ठ खान अधिकारी को भेज दी थी लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट का अवलोकन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।