{"_id":"63ff7e1e252503bc490cc774","slug":"policemen-should-be-equipped-with-body-protector-and-helmet-sonbhadra-news-c-20-1-85498-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट से लैस रहें पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट से लैस रहें पुलिसकर्मी
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरपी सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइंस चुर्क सभागार में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को सतर्क करते हुए छोटी-छोटी घटना पर भी पैनी रखने का निर्देश दिया। सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय करने और पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडे के साथ रहने को कहा।
बैठक में डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र अंतर्गत अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। अवैध शराब बनाने, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए सक्रियता बढ़ाते हुए मुखबिरों की मदद लेने को कहा।
डीआईजी ने कहा कि होली के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्वाभ्यास कराया जाए। सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। ड्यूटीरत पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा सहित अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण रखें। पीआरवी वाहनों पर अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाए। यूपी-112 पर प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पीआरवी वाहन तत्काल मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन
पुलिस टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखें। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए। बैठक में एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी कालू सिंह, सीओ शंकर प्रसाद, राहुल पांडेय, डॉ. चारु द्विवेदी, प्रदीप सिंह चंदेल, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।