फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Policemen got punishment due to not open rifle constable run six rounds of dudhi police staion in sonebhadra

यूपीः राइफल नहीं खोल सके पुलिसकर्मी तो मिली सजा, सिपाहियों से लगवाए कोतवाली के छह चक्कर

Mon, 13 Sep 2021 10:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 10:00 PM IST
सार

तिमाही निरीक्षण पर सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली पहुंचे सीओ के सामने कई सिपाही राइफल नहीं खोल-बंद कर पाए। बतौर सजा सीओ ने सभी को हाथों में राइफल उठा कर कोतवाली के छह चक्कर लगवाए।

विज्ञापन
Policemen got punishment due to not open rifle constable run six rounds of dudhi police staion in sonebhadra
तिमाही निरीक्षण पर कोतवाली पहुंचे सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में असामाजिक तत्वों से किसी भी समय मोर्चा लेने के लिए तैयार रहने वाली पुलिस के कई सिपाही असलहा चलाना ही नहीं जानते। उन्हें न तो असलहा खोलने-बंद करने की सही जानकारी है और न ही रबर बुलेट दागने की। सोमवार को दुद्धी सीओ के निरीक्षण में इसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन


तिमाही निरीक्षण पर कोतवाली पहुंचे सीओ ने वहां मौजूद सिपाहियों से इस बारे में पूछा तो वह सही जवाब ही नहीं दे पाए। एक-दो नहीं, बल्कि छह सिपाही जांच में फेल हुए हैं। बतौर सजा सीओ ने सभी को हाथों में राइफल उठा कर कोतवाली के छह चक्कर लगवाए। फिर असलहा चलाने की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन

पढ़ेंः नीट परीक्षाः वाराणसी में सॉल्वर गैंग की सदस्य बीएचयू की टॉपर छात्रा और मां गिरफ्तार, पांच लाख में हुई थी डील
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रामाशीष यादव सोमवार को दुद्धी कोतवाली के निरीक्षण पर पहुंचे थे। गेट से लेकर परिसर और कार्यालय की साफ-सफाई की गई थी। अभिलेख भी व्यवस्थित ढंग से सजाकर रखे थे। लिहाजा सीओ ने इसे सराहते हुए पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई।

पुलिसकर्मियों को दौड़ते देख लोग रह गए हतप्रभ

Policemen got punishment due to not open rifle constable run six rounds of dudhi police staion in sonebhadra
तिमाही निरीक्षण पर कोतवाली पहुंचे सीओ - फोटो : अमर उजाला
परिसर में मौजूद सिपाहियों से असलहा चलाने, बुलेट लोड व फायर करने के बारे में पूछा। आंसू गैस के गोले व रबर बुलेट चलाने की जानकारी ली। एक-एक कर छह पुलिसकर्मी सीओ के सवाल में उलझ गए। कोई असलहा नहीं खोल सका तो कोई बुलेट दागने से पहले सावधानी से अनजान था। इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।

फटकारते हुए सिपाहियों को हाथों में राइफल उठाकर कोतवाली परिसर का छह चक्कर लगवाया। पुलिसकर्मियों के इस तरह कोतवाली का चक्कर लगाते देख लोग हतप्रभ थे। चक्कर पूरा कर पुलिसकर्मी लौटे तो उन्हें सीओ ने असलहा चलाने का अभ्यास कराया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को मुकदमों की लंबित विवेचना को शीघ्र पूरा किए जाने, अपराधियों पर नकेल कसने, महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  

प्रशिक्षण न होने से भी अंजान है कर्मी

असलहा चलाने में पुलिसकर्मियों के विफल होने की एक वजह लंबे समय से प्रशिक्षण न होना भी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद असलहा चलाने में पुलिसकर्मियों की विफलता सुरक्षा पर चूक को दर्शा रही है। इस बाबत सीओ रामाशीष यादव का कहना था कि समय-समय पर पुलिस लाइन बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाता है। सिपाहियों को बारीकी बताई गई है। आगे भी ऐसे लोगों को चिह्नित कर जानकारी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed