फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Policemen firing in the orchestra were caught

आर्केस्ट्रा में फायरिंग करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 19 Jan 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Policemen firing in the orchestra were caught
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क तिराहे के समीप मंगलवार को पुलिस ने तिलौली गांव में आर्केस्ट्रा में फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का जानलेवा हमला करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

तिलौली गांव में सोमवार की भोर में एक व्यक्ति के घर तिलकोत्सव में आर्केस्ट्रा चल रहा था। उसी वक्त किसी ने फायरिंग कर दी और गोली तिलौली गांव निवासी आर्केस्ट्रा संचालक मनोज शर्मा को लग गई। जिला अस्पताल से घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कोतवाल अंजनी कुमार राय, क्राइम इंस्पेक्टर विनोद सोनकर, एसओजी प्रभारी अमित तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह को फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। टीमें आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर जांच की। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि मंगलवार की सुबह चुर्क तिराहे के समीप से आर्केस्ट्रा संचालक के ऊपर फायरिंग के आरोपी गोरारी गांव निवासी शशिभूषण उर्फ पंकज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि फायरिंग करने के बाद असलहे को फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर खोजबीन की गई, लेकिन असलहा नहीं मिला। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed