सोनभद्र। विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। जवानों से बलवा डि्रल का अभ्यास कराया। दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों का संचालन कराकर उसके बारे में जानकारी ली। पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अपराध नियंत्रण के लिए गश्त बढ़ाने के लिए थाना प्रभारियों से कहा।
समीक्षा बैठक में अवैध शराब बनाने, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिजिटल वालंटियर्स व चौकीदारों के माध्यम से लाभप्रद सूचनाएं एकत्रित करने के लिए निर्देशित किया। थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए चौराहों, बाजारों और जिले के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने को कहा। आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया। थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, पशु तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए कहा। गैंगस्टर के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, कालू सिंह आदि मौजूद रहे।