फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police seized four lakhs during vehicle checking

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त किए चार लाख

Tue, 25 Jan 2022 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Police seized four lakhs during vehicle checking
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जिले भर में पुलिस ने दो और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास पुलिस ने एक कार से चार लाख रुपये बरामद किए। कार सवारों के रुपये के संबंध में संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया। छत्तीसगढ़ से कार सवार रुपये लेकर रेणुकूट की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुआदोहर निवासी प्रदीप कुमार अपनी कार से चार लाख रुपये नकदी लेकर जा रहा था। चुनाव के दृष्टिगत स्टेटिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बभनी उपनिरीक्षक विनीत कुमार सिंह मयफोर्स के साथ नधिरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। कार नधिरा मोड़ पहुंची कि पुलिस ने कार रोकी। तलाशी में कार के डिकी से चार लाख रुपये नगद बरामद किया गया। चालक के पास इससे जुड़े कोई कागजात नहीं थे। चालक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मुर्गा फार्म चलाता है और रेणुकूट में पैसा देने जा रहा था। कागजात न होने पर पुलिस ने संपूर्ण धनराशि जब्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बरामद रुपये के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed