{"_id":"60a13c1e8ebc3e1edb570c57","slug":"police-reconstructed-the-forests-sonbhadra-news-vns589800922","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों को पुलिस ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों को पुलिस ने खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। एसपी के निर्देश पर नक्सल थानों की पुलिस अपने थाना क्षेत्रों में कांबिंग करने में जुटी है। रविवार को गोहड़ा, भिसूर समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने सघन कांबिंग की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने रहवासियों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों/वनवासियों से समन्वय स्थापित रखने/सुरक्षा की भावना बनाए रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन कांबिंग कर रही है। इसी क्रम में रविवार को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा ग्राम गोहड़ा व भिसुर की जंगलों में कांबिंग की गई। विण्ढमगंज थाने की पुलिस ने धरतीडोलवा व बड़खोहरा, पन्नूगंज थाने की पुलिस पीएसी के साथ गुल्लीडाड़ व पनिकप के जंगल में कांबिंग की। नक्सल एएसपी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।