फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police raids in many places in search of thieves

चोरों की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस का छापा

Sat, 08 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Police raids in many places in search of thieves
सोनभद्र। दो दिन पूर्व राबर्ट्सगंज के अशोक नगर में स्थित सदर विधायक भूपेश चौबे के आवास में घुसकर चोरों ने एक सिलेंडर व एक मोबाइल चोरी कर पुलिस की गश्त की पोल खोल कर रख दी है। चोरों ने विरोध करने पर एक पत्रकार पर हमला कर दिया। बीती रात चोरों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोरो ने विधायक के आवास को निशाना बनाया। शुक्रवार की सुबह विधायक के आवास पर रहे लोगों की नींद खुली तो उन्होंने सिलेंडर मोबाइल गायब देख, इसकी जानकारी विधायक को दी। विधायक ने मामले को कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। उसी रात को पुसौली गांव निवासी एक पत्रकार के घर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन पत्रकार की नींद खुलने के कारण चोर सफल नहीं हुए। पत्रकार ने बताया कि इसके पूर्व भी कई बार चोर कुछ सामान चुरा ले गए थे। कहा कि रात में चोर उनके घर के आगे स्थित दुकान का ताला तोड़कर सामान बाहर निकाल चुके थे, तभी नींद खुल गई और पकड़ने का प्रयास किया तो एक चोर उनके ऊपर राड से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ फ्रैक्चर हो गया। कोतवाल अंजनी कुमार राय का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कहा कि अभी तक जांच मे पता चला है कि नशेडी नशे की खुराक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नशीला पदार्थ पर बेचेने वालों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed