फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ?? ????? Police raided in many places, four arrested

कई जगहों पर पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
?? ????? Police raided in many places, four arrested
छापा मारकर पकड़े चार फरार आरोपी
विज्ञापन

सीओ की अगुवाई में पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार की रात सदर कोतवाली इलाके में क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका रविवार को चालान कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को अभियान चलाकर मुकदमों में वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़ने का फरमान जारी किया है। इसी आदेश के क्रम में शनिवार की रात सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा, दरोगा दिनेश राय, राजेेश मिश्रा, शशिकांत यादव और अमित तिवारी अलग-अलग रौप, पेटराही, बसौली, उरमौरा, लोढ़ी समेत अन्य गांवों में छापेमारी की। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया छापेमारी कर शाहगंज थाना क्षेत्र के पेटराही गांव निवासी धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र पटेल, चोरी के आरोपी जैत निवासी शिव कुमार, गोहत्या के आरोपी वाराणसी जिले के ठठरा निवासी शुभम कुमार और दुष्कर्म के आरोपी भोनू को गिरफ्तार किया गया। शुभम को रौप के घसिया बस्ती के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। कोतवाल ने बताया सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान जारी है। रविवार को भी कई जगहों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed