फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   police personnel arrested two

पीछा कर पुलिस कर्मियों ने दो को दबोचा

Sun, 26 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
police personnel arrested two
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के पास शनिवार को पीछा कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के कब्जे से दस किग्रा गांजा मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों का चालान कर दिया गया। पूर्व में भी दोनों जेल जा चुुके है। जिले में कई सफेदपोशों के संरक्षण में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार फल-फूल रहा है। हेरोइन, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हालांकि अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिया है। इसी क्रम में शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के समीप से फोर्स के साथ कोतवाल और दारोगा नरेंद्र कुमार राय ने दो युवकों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए देवरी गांव निवासी अनिल कुमार और बछौधा गांव निवासी जैनुल के कब्जे से पांच-पांच किग्रा गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों युवक पूर्व में भी विभिन्न मामले में जेल जा चुके है। कहा कि अवैैध मादक पदार्थ के कारोबारियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed