फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police kept patrolling, monitoring with drones

Sonebhadra News: ड्रोन से निगरानी, गश्त करती रही पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police kept patrolling, monitoring with drones
सोनभद्र। प्रदेश के कई जिलाें में हुई हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट रही। धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस टीमें भ्रमण करती रहीं। ड्रोन कैमरे से मस्जिद व आसपास के घरों की छतों पर भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में हाल के दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बृहस्पतिवार की शाम से ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी कालू सिंह और सभी सीओ अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे। शुक्रवार की सुबह से ही चौराहों-तिराहों पर फोर्स मुस्तैद रही। दोपहर में एएसपी कालू सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय, कस्बा चौकी इंचार्ज कमलनयन दुबे ने फोर्स के साथ नगर के मेन चौक, पूरब मोहाल, नई बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में गश्त की। नमाज के वक्त यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई। इसके अलावा दुद्धी, चोपन, पिपरी, ओबरा, विंढमगंज, रामगढ़, घोरावल सहित अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने गश्त की। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed