फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police keep a close eye on SP leaders

सपा नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर

Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police keep a close eye on SP leaders
सोनभद्र। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई समेत अन्य मामलों को लेकर 15 जुलाई को जिले के चारों तहसील में सपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायकों समेत अन्य कई नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर है। बुधवार को पुलिस नेताओं के घरों के आसपास भ्रमण करती रही। उधर तहसील मुख्यालयों पर सादे पोशाक में भी पुलिस की आठ टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल और ओबरा तहसील परिसर में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निडर होकर कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा पुलिस प्रशासन कार्यक्रम को सफल नहीं होने देना चाहता है। नेताओं के घरों के आसपास पुलिस चक्रमण कर भय का माहौल पैदा करना चाह रही हैै लेकिन सपाई डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस प्रशासन सपा के प्रदर्शन को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। एसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहते हुए प्रशासन के बगैर अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगी। इनके अलावा प्रत्येक तहसील पर सादे पोशाक में दो-दो टीमें अराजक तत्वों को चिन्हित करने के लिए तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed