फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police in search of Naxalites

नक्सलियों की तलाश में पुलिस

Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police in search of Naxalites
सोनभद्र। जिले से सटे राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को लेकर सर्तकर्ता बढ़ा दी गई है। नक्सली संचरण को मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ एएसपी आपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने लिलासी व जामपानी जंगल में कांबिंग किया। इस दौरान एएसपी ने ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। नक्सल आपरेशनल कार्यक्रम के तहत म्योरपुर थाने की पुलिस बल एवं पीएसी बल (जो अपने साथ सभी आवश्यक उपकरण जैसे-बैग पैक, हैण्ड सेट/मैटल डिटेक्टर/पर्याप्त आर्म्स एमुनेशन) के साथ एरिया डामिनेशन/सघन कांम्बिंग की। काम्बिंग करने से पहले अपर पुलिस अधीक्षक, आपरेशन द्वारा समस्त फोर्स को ब्रीफ करते हुये आवश्यक निर्देश दिया गया। एएसपी ने चेकपोस्ट लिलासी का जायजा लिया। इसके बाद म्योरपुर थाने में आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंन कहा कि सभी दारोगा और बीट के सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों के अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराया जा सके । राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में भी लोगों को जागरूक करें। धारा 144 और कोविड-19 के गाइड लाइन का उलंघन कर प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाय। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed