फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police failed Incharjon be fixed chair

नाकाम थाना इंचार्जों कुर्सी जानी तय

Tue, 27 Oct 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 27 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police failed Incharjon be fixed chair
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुर्क स्थित पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में मंगलवार को नवागत पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने नक्सल मीटिंग की। इसमें मिर्जापुर और चंदौली जिले के पुलिस के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी ने चुनाव के मद्देनजर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और एमपी बार्डर पर फोर्स को एलर्ट रहने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर अपराध पर रोक लगाने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध पर रोक लगाने में नाकाम थाना इंचार्जों को लापरवाह मानते हुए उनकी कुर्सी छिन ली जाएगी।

मीटिंग को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने कहा कि पड़ोसी झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बढ़ रही सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए बार्डरों पर 24 घंटे फोर्स एलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि पड़ोसी राज्यों से अगर संदिग्ध व्यक्ति जिले में प्रवेश करें तो उन्हें पकड़ा जा सकें। सीओ और थाना प्रभारी जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

थाना प्रभारी छोटी-छोटी घटना को गंभीरता से लेते हुए उसका तत्काल समाधान करें। कहा कि पीड़ितों को न्याय व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में हीलाहवाली करने वाले पुलिसकर्मियों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 इसके लिए वे स्वंय जिम्मेदार होंगे। उन्होंने एएसपी (मुख्यालय) शंभूशरण यादव और एएसपी (नक्सल) रामयज्ञ यादव से अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।


कहा कि  28 अक्तूबर को घोरावल और चतरा ब्लाक में शांतिर्पूण ढंग से चुनाव संपन्न कराया जाए। मीटिंग में सीटी सीओ सच्चिदानंद, ओबरा सीओ प्रवीण कुमार यादव, दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय, पिपरी सीओ शीतांशु यादव, राबर्ट्सगंज कोतवाल केडी यादव, घोरावल कोतवाल आरके पांडेय, दुद्धी कोतवाल मनोज पांडेय, चोपन एसओ रविंद्र भूषण मौर्य, ओबरा एसओ वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed