फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police caught those who disappeared aluminum

अल्मुनियम गायब करने वालों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 21 Jun 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Police caught those who disappeared aluminum
हिंडाल्को कंपनी से अल्युमीनियम लादकर मुंबई के लिए निकले ट्रक के गंतव्य तक न पहुंचने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अल्युमीनियम को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल में ट्रक से 290 नग अल्युमीनियम सिल्ली लादकर मुंबई के लिए निकले ट्रक के जब गंतव्य तक न पहुंचने की जानकारी हुई तो इस संबंध में पिपरी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की तफ्तीश में लगी पुलिस ने इस मामले में मनोज वर्मा निवासी ग्राम नारायणपुर थाना लमहुआ सुल्तानपुर, मोहम्मद हुसैन निवासी ए 303, अस्मिता उपहार, पूनम सागर कांप्लेक्स, मीरा रोड ईस्ट, थाना पूनम सागर कांप्लेक्स मुंबई और शादाब खान उर्फ राजू निवासी नागदा जंक्शन थाना नागदा मंडी उज्जैन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्तों द्वारा चोरी किया गया अल्युमीनियम नगर में ही छिपाकर रखा गया था जिसे बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed