फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police are saying that the beaten youth is mentally ill

Sonebhadra News: पीटे गए युवक को मानसिक बीमार बता रही पुलिस

Thu, 12 Jun 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police are saying that the beaten youth is mentally ill
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर बुधवार को मोबाइल चोरी के आरोप में बुधवार को युवक की हाथ-पैर बांधकर पिटाई और जमीन घसीटने के मामले में पुलिस हरकत में आई है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक को मानसिक बीमार और नशेड़ी ठहराया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों की तलाश भी शुरू कर दी गई है, जिनके सामने युवक की पिटाई की गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की छानबीन की गई। पिकअप चालक की पहचान भदोही विकास उर्फ दुर्वासा के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि चालक बुधवार की सुबह गाड़ी खड़ी कर बढ़ौली चौराहे के पास टायर की दुकान पर गया था। वहां से उसकी मोबाइल चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि एक युवक ने साढ़े चार सौ रुपये में बेच दिया था। वह नशे का आदी है। चालक ने मोबाइल को फिर पांच सौ रुपये में दुकानदार से वापस लिया। सीओ ने बताया कि इसी के बाद वाहन चालक बढ़ौली चौराहे पर पहुंचा, जहां उसे आरोपी युवक दिख गया। वह उसे अपने साथ पिकअप में कुछ दूर ले गया और वापस छोड़ दिया। वाहन स्वामी और चालक को बुलाया गया है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद पीआरडी जवानों की पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार और नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed