फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police and voters clamor

पुलिस और मतदाताओं में हुई नोकझोंक

Tue, 01 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police and voters clamor
दुद्धी। कस्बे में स्थित क्रय विक्रय परिसर में मंगलवार को एलडीबी बैंक प्रतिनिधि पद के लिए मतदान हो रहा था। सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करते हुए एक साथ कई मतदाता मतदान करने के लिए परिसर में प्रवेश करने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इसको लेकर फोर्स और मतदाताओं में तकरार शुरू हो गई। कुछ लोग पुलिस कर्मियों पर चुनाव में खलल पैदा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। मामला गंभीर होते देख पीठासीन अधिकारी ने चुुनाव स्थगित कर दिया। इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

उम्मीदवार मनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान पीएसी ने उनकी और उनके कई समर्थकों की पिटाई कर उनके मतदाताओं को तितर-बितर कर दिया गया। कहा कि विपक्षियों के इशारे पर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने उनके समर्थकों पर यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक मतदाता पर्ची बना रहे थे। वहां पर काफी संख्या में मतदाता सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए खड़े थे। योजनाबद्ध तरीके से अचानक पीएसी के जवान पहुंच कर लाठी -डंडे से पीटने लगे और मतदाताओं को विपक्षी उम्मीदवार के खेमे की ओर खदेड़ दिया। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम सुशील कुमार यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ लोग अनायास हंगामा कर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने लगे थे। हालांकि सभी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। कहा कि कोरोना के चलते काफी कम संख्या में मतदाता पहुंचे थे, इसलिए चुनाव को स्थगित कर दिया गया। वहीं, सीओ संजय वर्मा ने पीएसी के जवानों पर लाठीचार्ज करने के आरोप को निराधार बताया। सीओ का कहना है कि सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों ने एकत्र होकर मतदान करने जा रहे लोगों को बारी-बारी से जाने को कहा तो वे लोग उनसे तकरार करने लगे। मामला संज्ञान में आने पर मतदाताओं और जवानों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed