फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police alert regarding Holi and Ramzan in Sonbhadra

UP News: होली व रमजान को लेकर अलर्ट पर पुलिस, दंगा नियंत्रण का पुलिस कर्मियों ने किया अभ्यास

Sat, 28 Feb 2026 05:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 05:06 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट पर है। शनिवार को पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। ड्रिल का उद्देश्य दंगा नियंत्रण तैयारियों की जांच, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण और पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों व रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।

विज्ञापन
Police alert regarding Holi and Ramzan in Sonbhadra
पुलिस कर्मियों ने किया अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर सोनभद्र जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में व्यापक दंगा नियंत्रण (बलवा) ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को विभिन्न परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी अनिल कुमार की देखरेख में हुए ड्रिल का उद्देश्य दंगा नियंत्रण तैयारियों की जांच, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण और पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों व रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी-रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस गोले, ग्रेनेड, लाठी-डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड और लेग गार्ड सहित दंगा निरोधी उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। कम समय में पूर्ण सुरक्षा किट पहनकर भीड़ नियंत्रण की कार्रवाई का सजीव प्रदर्शन कराया गया। 
विज्ञापन


बलवा ड्रिल में विभिन्न विशेष टीमों का गठन कर उनकी भूमिकाओं का अभ्यास कराया गया। ड्रोन सर्विलांस टीम को निगरानी और रियल-टाइम सूचना देने, फ्रंटलाइन टीम को भीड़ नियंत्रण, अश्रु गैस व ग्रेनेड टीम को उपद्रवियों को तितर-बितर करने और पानी टैंक टीम को आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पकड़-धकड़ टीम को उपद्रवियों की पहचान और गिरफ्तारी, बैकअप टीम को आपात सहायता, मेडिकल टीम को प्राथमिक उपचार, संचार टीम को समन्वय और यातायात टीम को जाम रोकने का अभ्यास कराया गया। ड्रिल में जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed