फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police administration alert regarding Friday prayers, marched on foot

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, किया पैदल मार्च

Thu, 16 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police administration alert regarding Friday prayers, marched on foot
राबर्ट्सगंज में पैदल मार्च करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एडीएम। - फोटो : SONBHADRA
देश के कई हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट है। बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने नगर में पैदल मार्च किया। शरारती तत्वों को आगाह करते हुए लोगों से शांति-सौहार्द कायम रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मचारियों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। इसके बाद बढ़ौली चौराहा से शीतला मंदिर चौक होते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। अचानक से भारी पुलिस फोर्स को सड़क पर चहलकदमी करते देख लोग सकते में आ गए। अफसरों ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। किसी भी अफवाह में न आने और शरारती तत्वों के बारे में तुरंत सूचना अवगत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी गई। मार्च में एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय, महिला थाना प्रभारी संतू सरोज, कस्बा चौकी प्रभारी राजेश सिंह, कांशीराम चौकी प्रभारी बृजेश दुबे, हिंदुआरी चौकी प्रभारी कुंवर सिंह, एसएसआई एस खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed