फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Poets paid tribute to Suryakant Tripathi with their works

Sonebhadra News: कवियों ने अपनी रचनाओं से सूर्यकांत त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

Fri, 21 Feb 2025 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Poets paid tribute to Suryakant Tripathi with their works
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र की ओर से शुक्रवार को कचहरी बार सभागार में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट नरेंद्र पाठक व संचालक अशोक तिवारी ने किया।
आयोजक एवं संयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी ने निराला व वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन को गति दी। उन्होंने 9 मीरा मोहन सी प्रीत लिख देना, सबके अधरों पे गीत लिख देना, मार मादक मगन वियोगिनि हिय साथ साजन हो जीत लिख देना... सुनाकर वाहवाही बटोरी। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने कंगन कभी कटार कभी प्यार भी हूं मैं, आकाश नापने को तैयार भी हूं मैं...सुनाई। अशोक तिवारी और धर्मेश चौहान और सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने कविताएं पढ़ीं। प्रभात सिंह चंदेल ने वागेश्वरी की वंदना मां शारदे का ध्यान करते हैं... सुनाया। वरिष्ठ गीतकार ईश्वर विरागी ने - थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे... सुनाया। दिलीप सिंह दीपक, दयानंद दयालू, जयराम सोनी आदि ने रचनाएं सुनाईं। फारुख अली हाशमी, रिषभ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, त्रिपुरारी मिश्र, प्रदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed