फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Poetry was the first in the boy's class and poetry in the girl's class

बालक वर्ग में आजाद प्रथम व बालिका वर्ग में कविता रही अव्वल

Thu, 30 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Poetry was the first in the boy's class and poetry in the girl's class
अनपरा। अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनपरा में तीन दिवसीय अवधूत सिंह शावक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर शुभारम्भ किया। कहा कि खेलकूद का शिक्षा एवं जीवन में विशेष महत्व है। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि रेणुसागर के सहायक प्रबंधक शशिकांत दूबे ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ खेलकूद की बेहतर व्यवस्था है। सुरेश कुमार सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके निरंतर उन्नति की कामना की। त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मो. आजाद प्रथम, मो. आलम द्वितीय, मो. आरिफ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कविता कुशवाहा प्रथम, वंदना द्वितीय व अनामिका तृतीय स्थान पर रही। 200 मी. दौड़ बालक वर्ग में मो. आलम प्रथम, आदित्य गुप्ता द्वितीय, अंकित गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कविता कुशवाहा प्रथम, अंजली पाल द्वितीय व अकांक्षा गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। चक्का फेंक बालिका वर्ग में चंदा प्रथम, इंदुलता द्वितीय, सन्ना परवीन तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में चंदा प्रथम, शीखा आहुजा द्वितीय व ज्योति कुमारी तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में चंदा प्रथम, शीखा द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed