फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plenty lashed cloud , water entered homes

खूब बरसे मेघ, घरों में घुसा पानी

Sat, 11 Jul 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 11 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Plenty lashed cloud , water entered homes
सोनांचल में शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश शनिवार की शाम तक होती रही। इसके चलते शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में नालों में उफान आ गया। नगर क्षेत्र में सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


  साथ ही निचले इलाकों की बस्तियों में पानी घुसने से रहवासियों को काफी फजीहत हुई। शक्तिनगर क्षेत्र के परसवार राजा बस्ती स्थित  कई घरों में पानी घुसने से  अफरातफरी मची रही। रहवासियों ने एनसीएल और एनटीपीसी प्रबंधन को पत्रक सौंप कर बस्ती की तरफ हो रहे पानी के बहाव को रोकने की भी मांग की। उधर, अच्छी बारिश को देखते हुए किसानों की ओर से खेती-किसान से जुड़े काम में तेजी ला दी गई।
विज्ञापन


रात में हो रही बारिश का जनजीवन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा लेकिन शनिवार की सुबह से शाम चार बजे तक रूक-रूक कर जारी बारिश ने
आवागमन प्रभावित कर दिया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के साथ ही राबर्ट्सगंज की सड़कें और गलियां कीचड़ से सनी रही। पानी निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण धर्मशाला चौक, नई बस्ती, मेन मार्केट रोड, उत्तर मुहाल, ब्रह्मनगर की गलियां में जमा पानी के चलते आवागमन करने वालों को फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन, ओबरा, घोरावल, शाहगंज, रामगढ़, मधुपुर, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी आदि जगहों पर भी अनपरा परिक्षेत्र में हाइवे पर जलजमाव के साथ पटरियों पर बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा रूख अख्तियार करते रहे। फिसलन के चलते बाइक और साइकिल सवारों को पूरे दिन जगह-जगह गिरकर चोटिल होने का सिलसिला बना रहा।

अनपरा प्रधान कैलाश धुसिया, औड़ी प्रधान रीता देवी की ओर से नालियों की साफ-कराई पानी निकासी की कवायद जारी रहा। काशी मोड़ पर जमा पानी को निकालने को लेकर भी नालियों को साफ करने का सिलसिला जारी रहा लेकिन हाइवे पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते लैंको शापिंग कांपलेक्स, गौरव कांपलेक्स, वन विभाग कार्यालय के सामने जलजमाव और फिसलन ने नारकीय बना दिया।


  शक्तिनगर में बलियानाला, जोगिया नाला में उफान से अफरातफरी की स्थिति बनी रही। परसवार राजा गांव में तीस से अधिक घरों में घुसे पानी ने हड़कंप मचा दिया। वहीं कई ने दूसरे के घरों में शरण लेकर दिन गुजारा। इसी तरह जिले के सोन, रेणुका, बिजुल, कनहर नदी के साथ ही सिंगरौली के गोपद, सेमरा, महान, काजन, काचन, गर्रा नाला आदि में उफान तटवर्ती क्षेत्रों में हड़कंप मचाया जा रहा। इन पर स्थित कई पुलों के ऊपर से बहता पानी भी लोगों की नींद उड़ाए रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed