फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pledged to fulfill Mulayam's dreams

Sonebhadra News: मुलायम के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया

Fri, 11 Oct 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pledged to fulfill Mulayam's dreams
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ऐसे नेता थे, जिन्हें पूरी दुनिया नेताजी के नाम से पुकारती थी। यह उनके करिश्माई नेतृत्व क्षमता का असर था। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में आदिवासियों, किसानों, शोषितों, दलितों, नौजवानों को उनका हक दिलाया। जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनको गरीबी से उठाने का काम किया। हर वर्ग में वह लोकप्रिय थे। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि मुलायम सिंह ने हर समाज को आगे रखा। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर तबके की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, संजय यादव, डॉ.लोकपति सिंह, अनिल प्रधान, मो.सईद कुरैशी, गीता गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed