फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pledge to spread farmers' movement to common man

किसान आंदोलन आम आदमी तक पहुंचाने का संकल्प

Mon, 21 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pledge to spread farmers' movement to common man
सोनभद्र। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांव-गांव में जाकर किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दिया। डिजीटल माध्यम से भी शोक संदेश दिए गए। इन शोक सभाओं में किसान आंदोलन के शहीदों को श्रृद्धांजलि देते हुए इस शोक को शक्ति में बदलने का संकल्प लिया गया और किसान आंदोलन के संदेश को व्यापक जन संवाद कर आम आदमी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। संगठन के नेताओं ने कहा कि योगी सरकार द्वारा धान की रिकार्ड खरीद का दावा झूठ का पुलिंदा है। सच तो ये है कि नवम्बर के प्रथम सप्ताह से खरीद शुरू होने के बावजूद किसान अपने धान को बेचने के लिए पूरे प्रदेश में बुरी तरह परेशान है। पहले खरीद के लिए बोरा तक नहीं था, अब कहीं मशीन खराब, कहीं लेखपाल की रिपोर्ट का अभाव और कहीं नमी ज्यादा कहकर किसानों को बैरंग लौटा दिया जा रहा है। हालत इतनी बुुुरी है कि कई जिलों में तो हाईब्रिड धान की न तो सरकारी और न ही निजी खरीद हो रही है। मजबूरी में किसान समर्थन मूल्य से बेहद कम दर पर धान बेचने को मजबूर है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कोल, जितेन्द्र धांगर, कृपाशंकर पनिका, राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, मंगरू प्रसाद गोंड़, सूरज कोल, श्रीकांत सिंह, रामदास गोंड़, शिव प्रसाद गोंड़, वंशलाल गोंड़, रामनाथ गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में रविवार को सपा कार्यकर्ताओें की ओर से किसान यात्रा कई गांवों में निकाली गई। इस दौरान नेताओं ने नए कृषि कानूनों से किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। बभनी में समाजवादी पार्टी का किसान यात्रा रविवार को विकास खंड बभनी के गांवों में पहुंचा। किसान यात्रा दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के फरीपान, सागोबांध,कोंगा,धनखोर, घघरा में पहुंचा। हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार में किसान अपना धान भी ठीक से नहीं बेच पा रहा है। धान बेचने में भी राजनीति की जा रही है। किसानों को कदम कदम पर छलने का काम किया जा रहा है।रामलखन यादव, मंशाराम, रामखेलावन, सुमेर सिंह, राजनरायन खरवार, लालचंद,शिवदास यादव, नंदलाल, जगदीश प्रसाद भाष्कर आदि लोग मौजूद रहे। उधर ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में पद यात्रा ओबरा नगर चौराहे से भलुआ टोला, ईदगाह, कर्बला,काशीराम आवास, बाड़ी आदि क्षेत्रों में पहुंची। नगर अध्यक्ष बिपिन सिंह कश्यप, त्रिरत्न शुक्लेश, विजय पटेल शेरा, नागेन्द्र प्रताप चौहान, राजू यादव, अवधेश यादव, शब्बीर अहमद, फिरोज खान, राज अली अंसारी, सत्येंद्र मोहन ओझा, अजित न्नौजिया, शिवा, जहाजी, इलियास, इस्तियाक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed