फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   "Please try to promote Hindi '

‘हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए करें प्रयास’

Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
"Please try to promote Hindi '
राजभाषा सम्मेलन
 विंध्यनगर स्थित एनटीपीसी विंध्याचल के कर्मचारी विकास केंद्र में रविवार को द्वितीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना के कार्यकारी निदेशक राजेश कुमार भटनागर ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन



राजभाषा प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। कहा कि पिछले वर्ष जून में पहला राजभाषा सम्मेलन आयोजित हुआ था। मुख्य अतिथि ने कहा कि राजभाषा सम्मेलन विभागाध्यक्षों के साथ कर्मियों को भी ज्यादा से ज्यादा काम हिंदी में करने की प्रेरणा देता है। इसमें सिंगरौली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की भूमिका अहम बताते हुए कहा कि राजभाषा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास जारी रखना होगा।
विज्ञापन


राजभाषा के अनुवाद ब्यूरो दिल्ली से आए सतीश कुमार पांडेय और सेंट्रल ड्रग्स संस्थान लखनऊ के विजय नारायण तिवारी ने केंद्रीय राजभाषा नीति पर प्रकाश डाला और कंप्यूटर पर राजभाषा कार्य को कैसे सुगम बताएं, इसकी जानकारी दी। राजभाषा हिंदी के महत्व और इसकी उपयोगिता पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मई में आयोजित ग्रीष्मकालीन हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed