फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Please help in the development of industrial units

औद्योगिक इकाइयां विकास में करें मदद

Thu, 17 Sep 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 17 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Please help in the development of industrial units
जिला पर्यटन विकास प्रोत्साहन समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले को पर्यटन के रूप में विकसित करने और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को चयनित करने समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। जरूरत है अपने दायित्वबोध का एहसास करते हुए आगे आने की। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर्यटन विकास के लिए सभी संबंधितों से समन्वय स्थापित कर जिले के पर्यटन के विकास के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


सभी का सहयोग प्राप्त करते हुए जिले को प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख स्थलों की फेहरिस्त में शामिल कराएं। डीएम ने पर्यटन विकास से जुड़े छह महीने के अंदर की गई फोटोग्राफी आदि के साथ जिले के चिन्हांकित महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के जरिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने पर्यटन विकास की अनोखी पहल की तारीफ की। विधायक घोरावल रमेश चंद्र दूबे ने जिले के पर्यटन विकास की कोशिशों की सराहना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश ने पर्यटन विकास के लिए औद्योगिक इकाइयों को शामिल करते हुए समेकित विकास की कोशिशों की तारीफ की। बैठक में चेयरमैन चुर्क सईद कुरैशी, राबट्र्सगंज कृष्ण मुरारी गुप्ता, चेयरमैन चोपन इम्तियाज अहमद, चेयरमैन रेनुकूट अनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed