{"_id":"611a55aece7f72029bc8541d94eff916","slug":"please-correct-the-record-in-eight-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन में रिकार्ड करें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन में रिकार्ड करें दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आठ दिनों के भीतर राजस्व रिकार्ड को दुरुस्त करने का आदेश संबंधित अधिकारी के साथ कर्मचारियों को दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी को आदेश दिया कि वो समय से नकल जारी कराएं, साथ ही हर 15 दिनों पर समीक्षा भी करें।
कमिश्नर ने कहा कि जिले के राजस्व न्यायालय के सभी पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी जिलाधिकारी को नियमित रूप से दिखाते रहें और डीएम भी समयबद्ध तरीके से राजस्व न्यायालयों के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने मुख्य राजस्व अनुभाग के निरीक्षण के दौरान आरसी की स्थिति को जाना और ऑनलाइन अपलोडिंग करते हुए वसूली सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राजस्व रिकार्ड रूम, फौजदारी रिकार्ड, अंगड़न अनुभाग, रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान एक-एक बस्ता निकलवाकर मिलान करावाया।
साथ ही निर्देश दिया कि रिकार्ड रूम में रखे हुए अभिलेखों की हिफाजत बेहतरीन तरीके से की जाए। निरीक्षण के दौरान कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से आय, जाति और निवास के साथ ही 26 प्रकार की सेवाओं को सुचारु रूप से निर्धारित शुल्क 20 रुपये में मुहैया कराते रहने का आदेश दिया। उन्होंने न्याय सहायक पटल का निरीक्षण करते हुए समय से पत्रावलियों का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
सामान्य लिपिक, पासपोर्ट पटल, सिलिंग पटल, राजस्व सहायक पटल, आंग्न अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, स्थानीय निकाय पटल, मुख्य राजस्व सहायक पटल, नजारत, सूचना विज्ञान केंद्र, रिकार्ड रूम के साथ ही मीटिंग हाल, जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, अपर जिलाधिकारी न्यायलय कक्ष, सूचना जन संपर्क विभाग, असलहा अनुभाग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त न्यायिक विंध्याचल मंडल माताफेर, डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद्र, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय, डिप्टी कलेक्टर गिरिजा शंकर सिंह, एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय मौजूद रहे।