फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Platform will be made for boating in Dongia Chowpatty

Sonebhadra News: डोंगिया चौपाटी में नौकायन के लिए बनेगा प्लेटफार्म

Tue, 22 Aug 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Platform will be made for boating in Dongia Chowpatty
सोनभद्र। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से सोनभद्र आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए डोंगिया चौपाटी को और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। डोंगिया चौपाटी में रात में भी पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए चौपाटी में लाखों रुपये से लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही डोंगिया चौपाटी में प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य कार्य कराना है। नगर पंचायत प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार करते हुए पर्यटन विभाग को पत्र लिखा है। धन मिलने के साथ ही डोंगिया चौपाटी पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रिहंद से सटे डोंगिया चौपाटी (जलाशय) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। दूर दराज से आने वाले पर्यटक अभी नाव में सवार होकर यहां की प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सुंदरता को निहार रह रहे हैं। इसके लिए दस नावों की खेप पहले ही यहां पहुंच चुकी है। नौकायन का दायरा निर्धारित करते हुए इसे चालू करा दिया गया है। अब इसे और सुंदर बनाने और पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए यहां के विकास पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डोंगिया चौपाटी में पानी में पहले से 20 बाई 20 का एक प्लेटफार्म बनाया गया है। जहां से नौकायन हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य प्लेटफार्म चौपाटी के किनारे बनाने का प्रस्ताव है। यह प्लेटफार्म भी 20 बाई 20 का होगा। प्लेटफार्म के निर्माण पर करीब 35 लाख की लागत आएगी। इसके साथ ही डोंगिया चौपाटी पर करीब 15 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। प्रकाश की व्यवस्था होने के पश्चात रात में भी डोंगिया चौपाटी के प्राकृतिक दृश्य को निहारा जा सकेगा। इसके अलावा मुख्य मार्ग से चौपाटी तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग को चौड़ा कराया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण पर करीब 36 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। डोंगिया चौपाटी पर कराने वाले कार्याें का प्रस्ताव तैयार करके पर्यटन विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोंगिया चौपाटी के किनारे एक प्लेटफार्म निर्माण कराने और सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके साथ ही चौपाटी पर करीब 100 लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए पर्यटन विभाग को पत्र लिखा है। धन मिलने के साथ ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - अंशुमान सिंह, अधिशासी अधिकारी-पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed