फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pit drowning death of two brothers

गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत

Thu, 09 Jul 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 09 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pit drowning death of two brothers
थानाक्षेत्र के चपकी गांव में अवैध खनन के चलते बने गड्ढे में गिरने से गुरुवार की दोपहर दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई।  ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने राजू (5) और अर्जुन (3) के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस को बिना सूचना दिए घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


प्रकाश की तीन संतानों में राजू और अर्जुन दूसरे और तीसरे नंबर के थे। प्रकाश मजदूरी करते हैं। गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे के करीब उनका पुत्र राजू अपने छोटे भाई अर्जुन  को साथ लेकर घर से बाहर खेलने के लिए निकला। बताया जाता है, खेलते-खेलते दोनों भाई घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित पानी भरे गड्ढे के पास चले गए। पैर फिसलने से दोनों भाई गड्ढे में जा गिरे। उधर, आधा घंटा बीतने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे परिवार वाले उनको खोजने लगे।
विज्ञापन


तीन बजे के करीब दोनों मासूमों की लाश गड्ढे में उतराई मिली। शव देखते ही घर के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से राजू और अर्जुन के शव बाहर निकाले गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष बभनी अशोक यादव ने बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं है। घटना की जानकारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed