फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pipeline damaged, water supply stalled

Sonebhadra News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, ठप रही जलापूर्ति

Sun, 12 Mar 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged, water supply stalled
सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र के सैकड़ों घरों में रविवार को पूरे दिन जलापूर्ति ठप रही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से यह दिक्कत आई। नगर पालिका कर्मी देर शाम तक मरम्मत में जुटे रहे। घंटों मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे खराबी दूर हुई। इसके बाद कुछ देर के लिए आपूर्ति शुरू की गई। जीजीआईसी के पीछे स्थित पशु आश्रय स्थल के समीप पानी टंकी से नगर में जलापूर्ति करने वाली पाइप रविवार को अचानक फट गई। इसके बाद से आसपास के इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। पानी के लिए लोग पूरे दिन हलाकान रहे। सूचना पाकर नगर पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे। जेसीबी से गहरी खोदाई के बाद मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। जलकल प्रभारी विमलेश कुमार के मुताबिक मरम्मत के बाद रात साढ़े आठ बजे के बाद टेस्टिंग कर कुछ देर के लिए जलापूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed