सोनभद्र में गैंगरेप: ऑटो से घर जा रही किशोरी को 4 लोग जबरन खींचकर ले गए, तीन को पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से दुष्कर्म की एक और सनसनीखेज घटना घटी है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष किशोरी के साथ 13 मई को चार युवकों ने दुष्कर्म किया। बीते मंगलवार को इस मामले में पीड़िता ने थाने मे तहरीर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष किशोरी के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को धर दबोचा। जबकि अभी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। उधर, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने मंगलवार की शाम तहरीर देकर बताया कि घटना 13 मई की है। वह अपने रिश्तेदारी में गई थी।
वहां से एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। उसी समय ऑटो में चार युवक मिल गए और उसे जबरदस्ती एक घर में ले गए। वहां उसके साथ चारों ने दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को न बताने की धमकी दी। किशोरी के अनुसार, युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि बुधवार की भोर में करीब चार बजे कठपुरवा पावर हाउस के पास से किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी मोनू, छोटू उर्फ निरहू और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
फरार एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में टीमें जुटी हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तीन पहले भी बीजपुर थाना क्षेत्र में मंगेतर के साथ मंदिर दर्शन करने गई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। अभी लोग इस घटना को भूल भी नहीं पाए थे कि दूसरी गैंगरेप की घटना सामने आई है।