फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Petroleum Minister

पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला

Fri, 16 Sep 2016 11:56 PM IST
साोनभ्ाद्र
साोनभ्ाद्र Updated Fri, 16 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Petroleum Minister
पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
लगातार पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज केे मुख्य चौक पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के ऊपर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीडन करने का आरोप लगाया। सपाजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब डीजल, पेट्रोल के दामों को कम नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

जिला सचिव रोशन खां ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई हैै। वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भूल गई। कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों से विपक्षी पार्टियां घबरा गई हैै। अखिलेश सरकार ने एंबुलेंस, समाजवादी पेंशन समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर ऐतिहासिक कार्य किया है।
विज्ञापन


आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार हैै। वर्ष 2017 में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव और विजय सिंघानिया ने कहा कि लोस चुनाव में भाजना ने वादा किया था कि केंद्र में अगर पार्टी की सरकार बनी तो सर्व प्रथम डीजल और पेट्रोल का दाम घटाया जाएगा। लेकिन सरकार बनते ही पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी होने लगी। विजय केशरी, रफीक शाह, अफरोज खां, पिंटू सोनी ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी पार्टी को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं हैै। इस मौके पर अंकुर केशरी, विनोद केशरी, सलमान, छोटू सोनी, मनोज केशरी, जावेद कुरैशी, अजय गुप्ता, सुन्ना भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed