फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Petrochemicals

पेट्रो पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Petrochemicals
डीजल-पेट्रोल के बढ़े मूल्य के विरोध में सदर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/घोरावल। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। वहीं, घोरावल तहसील मुख्यालय पर भी कांग्रेसजनों ने महंगाई के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राम राज सिंह गोंड ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्रस्त है। लॉकडाउन के बाद से सरकार पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर मुनाफाखोरी और जबरन वसूली की सभी हदें पार कर दी है। धरना प्रदर्शन में अरविन्द कुमार सिंह, आशुतोष दुबे, धीरज पांडेय, कौशलेश पाठक, संगीता श्रीवास्तव, श्रीकांत मिश्रा, उषा चौबे, स्वत्रंत्र साहनी, सुनीता तिवारी, सेतराम केशरी, राजीव त्रिपाठी, कमलेश ओझा, अमरेश देव पांडेय, रामानंद पांडेय, अमन पांडेय, हरिशंकर, प्रमोद कुमार पांडेय, सत्यदेव पांडेय, सूरज वर्मा, ब्रिजेश तिवारी, शादाब आलम, मनोज मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, निगम मिश्रा, जितेंद्र पासवान, दयाशंकर पांडे, शमीम अख्तर, सालीग्राम कनौजिया, अंशु मद्धेशिया, सुनील गुप्ता शामिल रहे। घोरावल : पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में अभूतपूर्व वृद्धि को लेकर कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर वरोध जताया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विकास पांडेय को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। इस मौके पर राजबली पांडेय, रविशंकर त्रिपाठी, मोहनलाल बियार, वंशीधरदेव पांडेय, आशुतोष देव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed