फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pesticide spray machine distributed among 30 villagers

30 ग्रामीणों में बांटा गया कीटनाशक स्प्रे मशीन

Wed, 26 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Pesticide spray machine distributed among 30 villagers
रेणुकूट। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग दुद्धी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के समेकित विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर ग्रामीणों की यथासंभव मदद की जाती है। इसी क्रम में विभाग की तरफ से दुद्धी ब्लॉक के 30 कृषकों को खेती के दौरान कीटनाशक छिड़काव के लिए स्प्रे मशीन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

दुद्घी ब्लॉक के गुलालझरिया ग्राम स्थित आदित्य बाल विद्या मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी, दुद्धी तहसीलदार सुशील कुमार यादव ने कृषकों को कीटनाशक स्प्रे मशीन का वितरण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने कृषकों को नवीनतम तकनीकि अपनाकर उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही इस दिशा में किये जा रहे हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों की सराहना की। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कार्यक्रम के अंत में उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर हिण्डाल्को जनसंपर्क विभाग के प्रमुख संजय सिंह एवं सीएसआर से अनुनय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed