फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Permanent speed breakers will be removed from 13 black spots marked on the highway

Sonebhadra News: हाईवे पर चिह्नित 13 ब्लैक स्पॉट से हटाए जाएंगे स्थायी स्पीड ब्रेकर

Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Permanent speed breakers will be removed from 13 black spots marked on the highway
जनपद में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग (हाईवे) पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर बने स्थाई स्पीड ब्रेकर हटाए जाएंगें। हाईवे पर 13 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। इसके स्थान पर रेडियम पट्टी के ब्रेकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक ब्लैक स्पॉट पर तीन-तीन की संख्या में सफेद रेडियम पट्टी का ब्रेकर लगेगा। शासन के निर्देश पर सड़क निर्माण कंपनी की तरफ से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। शासन से बजट मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जनपद में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग की सुकृत से हाथीनाला के बीच कुल लंबाई करीब 80 किलोमीटर है। सड़क सुरक्षा समिति की तरफ से सुकृत से हाथीनाला के बीच में कुल 13 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। जहां अक्सर घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर सड़क निर्माण के दौरान स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी स्पीड ब्रेकर बने हैं। अब इन स्थानों से स्पीड ब्रेकर हटाए जाएंगे। शासन की तरफ से इस संबंध में सड़क निर्माण कंपनी को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
हाईवे पर पूर्व में बने सभी स्पीड ब्रेकर हटाए जाएंगें। सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार सुकृत से हाथीनाला के बीच अब न तो नए स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगें और न ही पूर्व में बने ब्रेकरों की मरम्मत होगी।

चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सफेद रेडियम पट्टी के ब्रेकर बनेगे। स्पीड ब्रेकर की मोटाई करीब तीन इंच होगी। सभी ब्लैक स्पाॅट पर रेडियम पट्टी वाली स्पीड ब्रेकर लगने के बाद पूर्व में बना स्पीड ब्रेकर हटाया जाएगा।
शासन के निर्देश के क्रम में सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारी जरूरी कार्रवाई में जुट गए हैं।
माना जा रहा है कि शासन से जल्द ही रेडियम पट्टी वाली स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए बजट मिल जाएगा। इसके बाद स्पीड ब्रेकर लगाने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed