फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People who have received compensation, evacuate the submerged area soon

मुआवजा पा चुके लोग शीघ्र खाली करें डूब क्षेत्र

Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
People who have received compensation, evacuate the submerged area soon
कनहर सिंचाई परियोजना के गेस्ट हाउस में शनिवार को एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में विस्थापितों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डूब क्षेत्र को शीघ्र खाली कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विस्थापितों की अगुवाई कर रहे ईश्वर प्रसाद निराला ने विस्थापितों की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। मुआवजा सूची से छूटे लोगों को भी राहत पैकेज दिलाने की मांग की। डूब क्षेत्र सुंदरी के प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि कई विस्थापितों का नाम सूची में नहीं है, उसे जांच कराकर जोड़ा जाए। पूर्व प्रधान सादिक हुसैन ने कहा कि पुनर्वास कॉलोनी अमवार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अभी तक बिजली, पानी की समस्या है। कब्रिस्तान नहीं मिला है। इसे पूर्ण कराया जाए। एसडीएम ने शीघ्र सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि जिन विस्थापितों को विस्थापन पैकेज व प्लाट मिल चुका है, वह तत्काल डूब क्षेत्र खाली कर दें। आवंटित प्लाट में निर्माण न कराने पर उन्हें इसकी आवश्यकता न मानते हुए दूसरेें को आवंटित कर दिया जाएगा। इस मौके पर कनहर सिंचाई परियोजना के एक्सईएन विनोद कुमार, रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, नंदलाल, राजेश, डूब क्षेत्र के ग्राम प्रधान गोहड़ा कमता प्रसाद, भीसूर दीनानाथ, कोरची रामफल, बघाडू अब्दुल्ला अंसारी, बैरखड़ उदय पाल, बरखोहरा सूरजमन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed