{"_id":"5f42c84b8ebc3e3d1f2a79a1","slug":"people-digging-in-search-of-treasure-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खजाने की खोज में खुदाई कर रहे लोगों की पिटाई, ग्रामीणों ने चोर समझाकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खजाने की खोज में खुदाई कर रहे लोगों की पिटाई, ग्रामीणों ने चोर समझाकर किया हमला
Mon, 24 Aug 2020 01:19 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा गांव के भोरहर टोला में रविवार को भोर में एक खेत में खजाने की खोज में खोदाई कर रहे लोगों पर ग्रामीणों ने चोर समझकर हमला कर दिया। इस दौरान दो लोग भाग निकले जबकि एक व्यक्ति चोपन थाना क्षेत्र के कोठा टोला निवासी अजय चौधरी की ग्रामीणों ने पिटाई कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ओबरा कृष्ण अवतार सिंह के मुताबिक, रविवार को भोर में चोपन थाना क्षेत्र के कोठा टोला निवासी अजय चौधरी और दो अन्य लोग कनहरा गांव के भोरहर टोला में एक खेत में खोदाई कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने चोर समझकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दो लोग भाग निकले लेकिन अजय को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर घायल कर दिया। अजय ने दोपहर बाद करीब दो बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अजय का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजय की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन