फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People deprived of vaccine will be found door-to-door

घर-घर जाकर ढूंढे जाएंगे टीके से वंचित लोग

Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
People deprived of vaccine will be found door-to-door
डीएम टीके शिबू ने कोविड टीकाकरण से छूटे किशोरों और एक भी टीका न लगवाने वालों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। यह अभियान 24 से 29 जनवरी के मध्य चलाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाने और सभी संभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि 29 जनवरी का नियमित टीकाकरण 31 जनवरी को किया जाएगा। बीस जनवरी को जिला टास्क फोर्स की बैठक कर स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास, एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य विभाग व संस्थाएं समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। स्वास्थ्य विभाग और डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर की ओर से संयुक्त रूप से पल्स पोलियो अभियान के तहत माइक्रो प्लान तैयार कर कर्मचारियों को तैनात किया जाए और उसकी मैपिंग भी कराएं। कहा कि जिस तरह पल्स पोलियो टीकाकरण को एक दिन में पूरा किया जाता है, उसी तरह इस टीकाकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें। प्रस्तावित कार्यों के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार टीमों का गठन कर लिया जाए। हर सर्वेक्षण टीम में दो सदस्य होंगे। टीम सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक भ्रमण करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों की टीम में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अनिवार्य रूप से रखा जाए। टीम कोविड लक्षण वाले व्यक्तियों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराते हुए निकटवर्ती जांच केंद्र के बारे मेें जानकारी देगी। प्रत्येक घर की दीवार पर पल्स पोलियो अभियान की तरह एस/(दिनांक) अंकित किया जाए। इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी अवगत कराएं। उन्होंने कोविड-19 के बचाव निर्देशों का भी सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। बैठक में सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, एडीएम राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed