फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People are troubled by cough, cold and fever due to change in weather

Sonebhadra News: मौसम बदलने से खांसी-जुकाम और बुखार से लोग परेशान

Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by cough, cold and fever due to change in weather
पिछले दिनों बारिश के कारण हुई ठंड, तेज हवाओं और अब होने लगी गर्मी के कारण मौसम लगातार बदल रहा है। इसका असर सीधा लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि सुबह के समय हल्की ठंडक के कारण लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन



तापमान में अचानक बदलाव के चलते खांसी-जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पतालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निजी क्लीनिक्स में भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। बड़ी संख्या मौसमी बीमारियों का है। ऐसे में ओपीडी में करीब 20 फीसदी मरीज सर्दी खांसी से पीड़ित हैं। इसके अलावा लू और डिहाइड्रेशन से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत के प्रति रहें सावधान
मेडिकल कालेज के प्रो. राहुल सिंह ने कहा कि तापमान में बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में खांसी, बुखार, बदन दर्द,गले में खरास और नाक बहने की शिकायत आम हो गई है। बच्चों और बुजुर्गों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। इस बदलते मौसम में ज्यादा पानी पीने, हल्का व संतुलित भोजन करने और ठंडी-गर्म चीजों के सेवन से बचने की जरूरत है। अगर लक्षण बढ़ते हैं,तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


मौसम में बदलाव से खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। इन दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण कुछ दिनों तक ठंडे पदार्थों का सेवन से दूरी बना कर रखें। ओपीडी में कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें गले में खुजली संबंधी समस्या देखने के लिए मिल रही है। बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे मौसम में विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। - डॉ. एसएस पांडेय, वरिष्ठ चिकित्सक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article