फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pensions are missing from the list name Raging

पेंशन सूची से नाम गायब होने पर भड़के

Mon, 12 Jan 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 12 Jan 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pensions are missing from the list name Raging
रानी लक्ष्मी बाई पेंशन योजना न मिलने से नाराज बिरधी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन लोगों ने प्रधान और सेक्रेटरी पर सूची से नाम गायब करने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा कि पात्रों का शीघ्र पेंशन शुरू नहीं हुई तो वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

सोमवार दोपहर गांव के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बताया कि रानी लक्ष्मी बाई के तहत 71 लोगों को पेंशन मिल रहा था।
विज्ञापन


लेकिन वर्तमान में सेक्रेटरी और प्रधानों ने पेंशन की सूची से पात्रों का नाम गायब कर दिया। जबकि अपात्र व्यक्तियों को पेंशन सूची में शामिल किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने अपात्रों का नाम सूची से काटकर पात्रों का नाम दर्ज करने की मांग की। साथ ही इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

कहा कि ग्रामीणों के जायज मांगें पूरी नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

वहीं डीएम की गैरमौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने डीएम कार्यालय को  मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में उर्मिला, संगीता, सीता, अनीता, सुगिया, मंजू, कुसुम, मीना आदि शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed