फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pensioners staged a four-hour sit-in protest and submitted a 10-point memorandum of demands.

Sonebhadra News: पेंशनर्स ने चार घंटे तक धरना देकर जताया रोष, 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Wed, 22 Apr 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pensioners staged a four-hour sit-in protest and submitted a 10-point memorandum of demands.
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सेवानिवृत्त एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद
सोनभद्र। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा सोनभद्र के बैनर तले मंगलवार को 10 सूत्री मांगों के लिए धरना दिया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन एवं प्रदेश संगठन लखनऊ के आह्वान पर किया गया।
विज्ञापन

धरना जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनर्स और शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए योगेंद्र ठाकुर, शिवचरण, डॉ. विक्रम प्रसाद, ई. राधेश्याम सिंह, बैजनाथ प्रसाद, नागेश्वर तिवारी, शिव गणेश, अर्जुन प्रसाद, उदय लाल मौर्य, जलधारी देवी, नसीम बेगम, सूरज प्रसाद पाठक, अवधेश प्रसाद सिंह और रामराज राम सहित कई वक्ताओं ने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed