फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PDA and SP have been spreading confusion about the NDA from day one: Anupriya

एनडीए में पहले दिन से ही पीडीए, सपा फैला रही भ्रम: अनुप्रिया

Sun, 13 Sep 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
PDA and SP have been spreading confusion about the NDA from day one: Anupriya
रॉबर्ट्सगंज गेंगुआर ​स्थित एक होटल में अपना दल एस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्री
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पीडीए के नाम पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए में पहले दिन से ही पीडीए शामिल है। सामाजिक न्याय केवल नारा नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचना चाहिए। आज जो लोग सामाजिक न्याय और पीडीए की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के गेंगुआर में अपना दल-एस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जातिगत जनगणना और यश भारती पुरस्कार के मुद्दे पर भी कांग्रेस और सपा को घेरा। नीट में आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जब अपना दल संसद में पहुंचा, तब पार्टी ने नीट में आरक्षण का मुद्दा मजबूती से उठाया। पीएम मोदी ने इसे हल भी किया। जातिगत जनगणना पार्टी के एजेंडे में रहा है और बाद में सरकार भी इस पर सहमत हुई है। उन्होंने कहा कि अपना दल ने आउटसोर्सिंग की नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू कराने का मुद्दा मजबूती से उठाया है। जो पार्टियां सत्ता में आने पर आउटसोर्सिंग खत्म करने की बात कर रही हैं, जब उनकी सरकार थी, तब इसे खत्म क्यों नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम एनडीए के साथ पूरी मजबूती के साथ हैं और इसी भूमिका में रहेंगे। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ अपना दल-एस की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। वर्ष 2027 में एनडीए के जिस भी दल का प्रत्याशी हो, उसे जीत दिलाने के लिए संकल्पित होकर काम करें। कहा कि लोकसभा के 543 सांसदों में अपना दल का एक सांसद है, फिर भी पार्टी की आवाज सरकार तक पहुंचती है। इसी तरह 403 विधानसभा क्षेत्रों में अपना दल के केवल 13 सदस्य हैं। सम्मेलन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम और संचालन विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, आनंद पटेल दयालु, आलोक पांडेय, अभिषेक पटेल, नंदलाल कुमार, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, राकेश पटेल, संजय सोनी, जिला मीडिया सचिव विकास पटेल, इं. नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed