फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PCF district manager suspended for negligence in purchasing paddy in Sonbhadra

सोनभद्र में धान खरीद में लापरवाही पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक निलंबित, डीएम ने शासन को भेजी थी रिपोर्ट

Sat, 28 Nov 2020 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
PCF district manager suspended for negligence in purchasing paddy in Sonbhadra
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

शासन ने धान खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में सोनभद्र के पीसीएफ के जिला प्रबंधक को निलंबित कर दिया। कुछ दिन पूर्व डीएम ने क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित होने और बिना सूचना के गायब होने पर जिला प्रबंधक विवेक यादव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। अमर उजाला ने इसे 25 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। जिले में अब तक लक्ष्य के 11.15 प्रतिशत धान की खरीद हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को धान खरीद में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में पीसीएफ के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 75 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पिछले साल 26 नवंबर तक 390 किसानों से 363.88 मीट्रिक टन धान खरीद की गई थी, जो लक्ष्य का मात्र 3.24 प्रतिशत था। जबकि इस वर्ष जनपद में अब तक 2246 किसानों से 12821.30 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जो लक्ष्य 115000 मीट्रिक टन का 11.15 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत व लघु किसानों को धान खरीद में वरीयता देने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में जनपद के 75 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक के धान खरीद में लापरवाही करने की रिपोर्ट उन्होंने भेजी थी। शासन स्तर से प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। प्रतिदिन धान खरीद की समीक्षा की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed