फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pay special attention to hygiene adolescents

स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें किशोरियां

Sun, 22 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 22 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to hygiene adolescents
कार्यक्रम की शुरुआत सुनीता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें क्षेत्र के 62 गांवों की 10 से 19 वर्ष तक की किशोरियों ने हिस्सा लिया। डा. संजीव वर्मा ने किशोरियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि किशोरियां अपने जीवन काल में आने वाली परेशानियों को लेकर सजग रहें और उसका मुकाबला करें। लोक लज्जा के भय से समस्या न छिपाएं और सीधे तौर पर महिला चिकित्सकों से संपर्क करें ताकि उन्हें समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


 शुभा बहन ने किशोरियों को शारीरिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी और घरेलू उपचार के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुनीस खां ने कहा कि वनवासी सेवा आश्रम ने गरिमा परियोजना के तहत किशोरियों को जागरूक करने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। विमल भाई ने भी किशोरियों से भी जुड़ी समस्याओं को रखा। इस मौके पर सुहानी, पूनम चौबे, वंदना, रामवृक्ष, राधेकृष्ण, रामनारायण, देवनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


चोपन संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कोन पर ग्राम स्वराज्य समिति की ओर से गरिमा परियोजना के तहत किशोरी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एसओ कोन अतुल कुमार सिंह ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और उनके निदान से जुड़ी जानकारी दी। कवयित्री रचना तिवारी ने गीत के जरिए बेटे और बेटी के बीच फर्क न करने का संदेश लोगों को दिया। जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासवान, अवध नारायण यादव और महेशानंद ने किशोरियों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नेहा सिंह, समृद्धि कुशवाहा, मनीष सिंह, सोनिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed