फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Patients in OPD increased by 15 percent, mostly due to cold, cough and fever.

Sonebhadra News: ओपीडी में 15 फीसदी बढ़ गए मरीज, सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी और बुखार के

Wed, 07 Aug 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Patients in OPD increased by 15 percent, mostly due to cold, cough and fever.
दो दिन तक हुई तेज बारिश के बाद से तीखी धूप ने सेहत पर असर डाला है। वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। आधे घंटे तक लोगाें को कतार में दवा पाने के लिए इंतजार करना पड़ा। माह की शुरुआत तेज बरसात के साथ हुई थी। दो दिन तक बारिश से तापमान लुढ़क गया था।
विज्ञापन

लोग गर्मी से राहत महसूस करने लगे थे, लेकिन सोमवार से धूप तेज हो रही है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी 800 के पार रही। सामान्य दिनों की अपेक्षा यह 15 प्रतिशत तक अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दिनों में 600 -650 के करीब मरीज आते हैं। पर्ची और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में छोटे बच्चों के साथ ही युवा और बुजुर्ग भी पहुंचे। भीड़ में धक्का-मुक्की की नौबत बनी रही। बाल रोग विशेषज्ञ के पास बच्चों को दिखाने के लिए लोग लाइन में लगे दिखे।
दोपहर के वक्त सीटी स्कैन कक्ष के बाहर सौ से अधिक मरीज एवं तीमारदारों की भीड़ जुटी रहीं। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. एसएस पांडेय ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज वायरल इंफेक्शन के आ रहे हैं। सर्दी-खांसी, बुखार से लोग पीड़ित हैं।

ठंडा-गर्म खाने से ऐसा हो रहा है। इसके अलावा दूषित पानी भी एक प्रमुख कारण है। इस समय पानी उबालकर पीने की जरूरत है। ज्यादा मसालेदार खाने से भी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed