फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Patients do not seem hungry to Sunday !

संडे को नहीं लगती मरीजों को भूख!

Sun, 05 Jul 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 05 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Patients do not seem hungry to Sunday !
अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को रविवार के दिन न तो नाश्ता मिलता है और न ही खाना। ऐसी परिस्थितियों में वो मरीज तो भूखे ही रह जाते हैं जो अकेले हैं, जबकि अन्य को अपने घर वालों के भोजन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


आश्चर्य तो यह है कि प्रसूताओं के साथ भी स्वास्थ्य महकमा ऐसे ही पेश आता है जिन्हें भरपूर पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। इसका खुलासा रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत के बाद हुआ।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी, जबकि जिला विकास अधिकारी के संज्ञान में जब यह प्रकरण लाया गया तो उन्होंने सवाल किया कि क्या संडे को मरीजों को भूख नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में भर्ती मरीजों को सप्ताह में छह दिन तो खाना मिलता है, लेकिन रविवार को वे इससे वंचित रहते हैं। इस दिन सुबह उन्हें न तो नाश्ता मिलता है और न दिन या रात में खाना।

इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर जिन मरीजों के साथ कोई तीमारदार नहीं होता उन्हें दिन भर भूखे ही रहना पड़ता है।

 रविवार को जब इस बारे में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली गई तो पता चला कि इस दिन नाश्ता, खाना मरीजों को नहीं मिलता। इतना ही नहीं जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को भी भोजन नहीं दिया जाता, जबकि उन्हेें डिलीवरी के बाद पूरे पौष्टिक आहार की जरूरत होती है।

इस बारे में जब जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएन मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।

 यदि शासनादेश में संडे को बंदी नहीं होगा तो मरीजों को अब हर संडे खाना देने का इंतजाम किया जाएगा। सीडीओ महेंद्र सिंह की जानकारी में जब यह प्रकरण लाया गया तो उन्होंने आश्चर्य जताते हुए खुद यह सवाल किया कि आखिरकार क्या संडे के दिन मरीजों को भूख नहीं लगती।


 उन्होंने कहा कि मरीजों को खाना न दिया जाना गंभीर मसला है। खासकर जननी सुरक्षा योजना के तहत भर्ती प्रसूताओं को भोजन न  मिलना ठीक नहीं। डीएम के संज्ञान में लाकर इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed