फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Passenger train canceled again for coal transportation

कोयला ढुलाई के लिए यात्री ट्रेन फिर रद

Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Passenger train canceled again for coal transportation
शक्तिनगर। देश के कोयला संकट को दूर करने के लिए यात्री ट्रेन को फिर रद किए जाने से ऊर्जांचल के रहवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। यह अलग बात है कि यात्री ट्रेन को रद किए जाने को लेकर रेलवे ने स्पष्ट कारण नहीं बताया है। कोरोना काल के शुरुआत से शक्तिनगर व सिंगरौली से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया। यह ट्रेन प्रयागराज, लखनऊ होते हुए टनकपुर तक जाती थी और क्षेत्र की लाइफ लाइन समझी जाती थी। दो साल से ट्रेन का संचालन बंद होने के बाद कई मंचों पर मामला उठा, जनप्रतिनिधियों ने रेलवे बोर्ड तक मुद्दे को पहुंचाया। लेकिन रेलवे आश्वासन देता रहा और ट्रेन संचालन की तिथि विस्तारित करता रहा। कभी रेल पटरी दोहरीकरण तो कभी अन्य वजहें बताई गई। ताज्जुब है कि मौजूद रेल पथ से कई दर्जन कोयला भरी ट्रेनों को पार कराया जाता रहा। अब रेलवे की मंशा इलाके के लोगों को समझ आने लगी है। क्षेत्र के रहवासी शिवम राय, आशीष चौबे, बृजेश सिंह, चंद्रभान पांडेय का कहना है कि माल भाड़ा से कमाई के लिए रेलवे ने यात्री सुविधाओं को हासिए पर डाल दिया है। अब जनता के लिए आंदोलन रास्ता बचा है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक टनकपुर से सिंगरौली व शक्तिनगर के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस आठ मई तक चोपन से आएगी व जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed