{"_id":"66e71e71fece42df58055598","slug":"passenger-shed-work-incomplete-on-extension-of-platform-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-118001-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्लेटफाॅर्म का हुआ विस्तार पर यात्री शेड का काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्लेटफाॅर्म का हुआ विस्तार पर यात्री शेड का काम अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला मुख्यालय सोनभद्र स्थित रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा मिला है। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम पूरा हो गया है। यहां राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड ने सहमति भी दे दी है। लेकिन आदर्श रेलवे स्टेशन के तहत होने वाले कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर यात्री शेड का निर्माण अधूरा है। फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। करीब दो माह से निर्माण कार्य बंद है। सिर्फ आवासीय भवन का कार्य चल रहा है।
सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम पूरा होने के बाद रेलवे बोर्ड की तरफ से यहां नई दिल्ली से चलकर रांची जाने वाली अप-डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सोनभद्र स्टेशन पर किए जाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही समय तय होने की उम्मीद है। प्लेटफाॅर्म के विस्तारीकरण का काम तो पूरा हो गया, मगर रेलवे स्टेशन पर आदर्श रेलवे स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्य अधूरे हैं। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर यात्री शेड का निर्माण अधूरा है। प्लेटफाॅर्म पर पेयजल के पांच बूथ और पांच स्थानों पर ईंट की कुर्सिया बनाई जा रही हैं, ये अधूरी हैं। इसके साथ ही अभी तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को इन दुर्व्यवस्थाओं से जूझना पड़ सकता है।
स्टेशन का आरओ प्लांट गायब
आरक्षित टिकट खिड़की के समीप प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरओ प्लांट लगाया गया था। रविवार को आरओ प्लांट गायब मिला। टंकी में भरा पानी यात्री टोटी के सहारे पीने को विवश हैं।
विज्ञापन
दो में से एक हैंडपंप खराब
प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दो हैंडपंप लगे हैं। इसमें स्टेशन के दक्षिण तरफ लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। उत्तर तरफ लगा हैंडपंप पानी दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर पांच जगह नया पेयजल बूथ बना है, मगर, टोटी नहीं लगने से पानी नहीं आ रहा है।
दिव्यांग शौचालय के सामने मलबा
प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दिव्यांगों के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालय के सामने मलबा रखा है। इससे दिव्यांगों को शौच के लिए आने-जाने में समस्या होती है। शौचालय पर ताला लटका रहता है। शौच से पहले दिव्यांग को स्टेशन मास्टर के यहां से चाबी लेनी पड़ती है।